दिनांक 28.09.2025 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गरथमा पुल के पास से मु0अ0सं0 173/2025, धारा 191(2)/115(2)/352/351(2)/118(2)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण जगदीश चंद्रमोहन उर्फ बरखू पुत्र कैलाश राजभर, उम्र लगभग 30 वर्ष; संजय राजभर पुत्र कैलाश राजभर, उम्र लगभग 47 वर्ष; तथा अरुण कुमार पुत्र कैलाश राजभर, उम्र लगभग 28 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सराय सेखलार्ड, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 26.09.2025 को अभियुक्तगण व इनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा जमीन के विवाद को लेकर वादी के घर पर चढ़कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई तथा वादी के परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया था, जिस पर वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 39
Users This Year : 15606
Total Users : 28199
Views Today : 99
Total views : 56007