चन्दौली कमालपुर
क्षेत्र के इनायतपुर ग्राम सभा में मुख्य मार्ग से लेकर दलित बस्ती व पसाई सरहद तक 65 लाख रुपए से सड़क बनेगी।इसके लिए रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज छात्र संघ महामंत्री व बीडीसी राहुल राजभर ने भूमि पूजन कर सड़क का निर्माण शुरू कराया।मौके पर ग्रामीणों ने विधायक सुशील सिंह के पहल का काफी सराहना किया।
इनायतपुर गांव के मुख्य मार्ग से लेकर दलित बस्ती व पसाई सरहद तक कच्चा मार्ग है।उक्त मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके लिए बीते दिनों सकलडीहा छात्र संघ महामंत्री व बीडीसी राहुल राजभर ने विधायक सुशील सिंह को पत्रक देकर सड़क निर्माण का मांग किया था।
समस्या को देखते हुए विधायक सुशील सिंह इस रास्ता को बनवाने के लिए अपने निधि से 65 लाख रुपए स्वीकृत किया।सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी। उक्त मार्ग आजादी के बाद से ही कच्चा मार्ग पर ग्रामीणों का आवागमन हो रहा था।सड़क के निर्माण निकट भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा।
इस मौके पर संजय सिंह छोटक, पवन मौर्या प्रधान प्रतिनिधि, मुन्नी राय,बवाली राम,बच्चेलाल राम,राजकुमार राजभर,भोले राजभर,राजेश भारती, देलू राजभर,विकेश राजभर,विष्णु मौर्य,अमरनाथ राजभर आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 26
Users This Year : 23817
Total Users : 36410
Views Today : 34
Total views : 71531