चकिया, चंदौली:
भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते चकिया तहसील क्षेत्र में महिलाओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाजसेविका सोनम पांडेय ने जरूरी सुझाव साझा किए।
सोनम पांडेय ने कहा कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दिन में 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए। हल्के रंग के सूती-ढीले कपड़े पहनें, सिर को गमछा या टोपी से ढकें और बार-बार पानी, नींबू पानी, छाछ या ओआरएस लेते रहें।
छोटे बच्चों के लिए उन्होंने बताया कि बच्चों को सीधे धूप में न रखें। दिन में कई बार गीले कपड़े से शरीर पोंछें। समय-समय पर मां का दूध या उबला-ठंडा पानी पिलाते रहें। बच्चों को बंद गाड़ी या कमरे में अकेला न छोड़ें।
यदि चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार या त्वचा लाल होना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
स्थानीय लोगों ने इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की सलाह महिलाओं और बच्चों के लिए काफी मददगार साबित होगी।।











Users Today : 26
Users This Year : 23817
Total Users : 36410
Views Today : 34
Total views : 71531