चन्दौली
दिनांक 17.05.2025 को दो बाईक से सवार अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद को लेकर अभियुक्तगण द्वारा 50000 रुपये फिरौती का पैसा माँगने तथा पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने व वादी रितेश पासवान के घर आकर जान से मारने की नियत से छत पर गोली फायरिंग करने का अपराध कारित किया गया जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा रितेश कुमार पासवान द्वारा थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 302/26 धारा 191(2)/191(3)/352/351(3)/109(1)/308(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अलीनगर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटना में शामिल 03 शातिर अपराधियों (1.) अंकित यादव पुत्र रामचन्दर यादव निवासी ग्राम नाथुपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष, (2.) मृत्युंजय मौर्या उर्फ गुल्लू पुत्र मस्तराम मौर्या निवासी रस्तापुर, भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष (3). रवि किशन यादव पुत्र प्यारे यादव निवासी ग्राम नाथुपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 23.05.2026 को करीब 01.30 बजे जो कहीं भागने की फिराक में थे कि चन्दरखा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त रवि किशन के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर के साथ घटना में प्रयुक्त 01 रायल इन्फील्ड (बुलेट) मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 61 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि करते हुए, अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण पूछताछ –
पकडे गये तीनो व्यक्तियो से पूछने पर बताये कि मेरे साथ मौजूद मेरे ही गाव के रवि किशन यादव की मित्रता मेरे गाव की एक लडकी से थी, कुछ दिनो से उस लड़की की मित्रता खजूर गाव निवासी रितेश पासवान से हो गयी थी। जिस कारण रितेश और रवि किशन यादव में आपस में विवाद रहने लगा था।
दिनाक 17.05.2026 को जब मै रवि किशन यादव पुत्र प्यारे यादव निवासी ग्राम नाथूपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, विक्की यादव उर्फ देवा पुत्र गोपाल यादव निवासी रामपुर भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी, राकेश पटेल उर्फ काजू पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी मढ़िया जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली व मृत्युजय मौर्या उर्फ गुल्लू पुत्र मस्तराम मौर्या निवासी ग्राम रस्तापुर भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी मेरे गाव के बगल में स्थित दुर्गा पोखरे पर मौजूद थे
उस समय भी फोन पर रवि किशन और रितेश की एक दूसरे से कहा सुनी हुई, जिसके क्रम में मेरे द्वारा रितेश से फोन पर ही बातचीत करने का प्रयास किया गया तो रितेश पासवान ने गाली गलौज देते हुए देख लेने की धमकी देने लगा, जिसके बाद गुस्से मे मै व रविकिशन, तथा विक्की उर्फ देवा, मृत्युजंय की इसी बुलेट मोटर साइकिल से तथा राकेश पटेल उर्फ काजू व मृत्युजंय राकेश पटेल की बुलेट मोटर साइकिल से सवार होकर खजूर गाव स्थित रितेश पासवान के घर आये।
जहा रितेश पासवान को हम लोगो द्वारा बाहर आने के लिए कहा गया तो अपने घर की छत से ही रितेश पासवान हमलोगो को गाली देने लगा जिसके बाद मेरे साथ आये रवि किशन यादव, विक्की यादव उर्फ देवा, राकेश पटेल उर्फ काजू व मृत्युजय मौर्या उर्फ गुल्लू ने ललकारते हुए कहा कि अंकित तुम्हारे पास पिस्टल है, तुम इसको गोली मार दो जिसके बाद आवेश में आकर मैने रितेश पासवान पर पिस्टल से फायर कर दिया पर संयोग से रितेश पासवान बच गया। तथा मौके का फायदा उठाकर हमलोग मौके से भाग गये। मै व रवि किशन यादव तथा मृत्युजय मौर्या उर्फ गुल्लू भागकर आशुतोष कुमार सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी कोचाड़ी (सरेंजा) थाना राजपुर जिला बक्सर, बिहार के घर जाकर रूक गये।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अंकित यादव पुत्र रामचन्दर यादव निवासी ग्राम नाथुपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष ।
2. मृत्युंजय मौर्या उर्फ गुल्लू पुत्र मस्तराम मौर्या निवासी रस्तापुर, भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. रवि किशन यादव पुत्र प्यारे यादव निवासी ग्राम नाथुपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान –
दिनांक 23.05.2026
समय – 01.30 बजे
स्थान – ददवापर की नहर पुलिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण –
मु.अ.सं. 302/26 धारा 191(2)/191(3)/352/351(3)/109(1)/308(5)/61 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की व थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी-
1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर (रवि किशन के पास) से
2. 03 मोबाइल फोन इन्ड्राइड स्क्रीन टच विभिन्न कम्पनी के
3. नकद 1050/रूपया
4. घटना मे प्रयुक्त एक रायल इन्फील्ड (बुलेट) मोटर साइकिल
गिरफ्तारी / बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक घनश्याम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 सतीश चन्द्र सिंह चौकी प्रभारी जफरपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
3. उ0नि0 गिरीश चन्द्र राय थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
4. हे0का0 प्रदुम्मन द्विवेदी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
5. हे0का0 रामराज थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
6. हे0का0 इन्द्रजीत यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909