अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस, थाना बीघापुर पुलिस, थाना अचलगंज पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा लूट के तीन अभियोगों से संबन्धित चार शातिर लुटेरों को लूटे गये सोने व चांदी के जेवरात, लूटे गए रुपयों, एक ग्लॉक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 19.05.2026 को थाना क्षेत्र बीघापुर के रानीपुर मार्ग खजूर के पेड के पास ग्राम मल्लपुर से समय करीब 15.00 बजे 04 अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा एक व्यक्ति से उसकी मो0सा0 नं0 यूपी 35 बीएम 9428 व मोबाइल फोन तथा 1600 रूपये छीन लेना जिसके सम्बन्ध में थाना बीघापुर मे मु0अ0सं0 132/2026 धारा 3(5)/126(2)/115(2)/309 बीएनएस पंजीकृत किया गया है तथा उसी दिन अभियुक्तगण द्वारा थाना क्षेत्र अचलगंज में मैनहा गैस प्लाट के पास एक व्यक्ति से अपाचे गाडी बिना नंबर की लूट की जिसके सम्बन्ध मे थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 122/2026 धारा 306(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया है
तथा दिनांक 20.05.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा चौराहा स्थित वादी की सर्राफा की दुकान चंदेलिया जयकृष्णा ज्वैलर्स इण्टर प्राईजेज से मारपीट कर सोने चांदी व नकदी लूट लेने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 293/2026 धारा 309(6)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा 07 टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 20.05.2026 को समय करीब 17.00 बजे थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत विशाल मेगा मार्ट के पास से लूटी हुई अपाचे व स्पलेन्डर बाइक को बरामद किया गया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्तगण की तलाश की गयी ,सीसीटीवी फुटेज के आधार जानकारी हुई कि अभियुक्तगण बाद लूट की घटना कानपुर रेलवे स्टेशन पर जाते हुये दिखायी दे रहे है। अभियुक्तगण की फुटेज को गिरफ्तारी हेतु व्हाट्सअप ग्रुप पर चलाकर सम्बन्धित आस पास के जनपदो की पुलिस व जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी देकर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना हुई ।
दिनांक 21.05.2026 को जानकारी प्राप्त हुई कि वीडियो में मौजूद दो आरोपियो को जीआरपी अलीगंढ द्वारा पकडा गया है तथा दो आरोपी को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया है जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा अलीगढ व गाजियाबाद जाकर आरोपियो को अपनी सुपुर्दगी मे लेकर वास्ते पूछताछ व आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली सदर उन्नाव लाया गया जहां दौराने पूछताछ व जामा तलाशी अभियुक्तगण ने अपना नाम 1.अजीत कुमार उर्फ गोलू पुत्र मोतीलाल रावत निवासी रंगनाथ खेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष
2. दिलावर उर्फ गोला पुत्र बलवीर सिंह निवासी मुस्काबाद अमृतसर पंजाब वर्ष 25 वर्ष 3.अक्षय उर्फ रनवीर पुत्र रामप्रकाश निवासी सीधा साहब भक्तो वाला अमृतसर पंजाब उम्र 19 वर्ष 4. मनप्रीत पुत्र अशोक कुमार निवासी डेराबाला गुरदासपुर पंजाब उम्र 20 वर्ष बताया जिनकी जामा तलाशी से पकडे बैग से सफेद व पीली धातु के आभूषण व एक केलकुलेटर , एक लूट का मोबाइल फोन व एक मिनी ग्लाक पिस्टल के साथ 04 कारतूस बरामद किये गये ।
पूछताछ पर बताया कि यह सामान हम चारो लोगो ने मिलकर लूटा है । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तारी मेमो तैयार कर बरामदगी व गिरफ्तारी फर्द तैयार की गयी तथा नियमानुसार अभियुक्तगण का दाखिला कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्तगण –
1.अजीत कुमार उर्फ गोलू पुत्र मोतीलाल रावत निवासी रंगनाथ खेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष
2.दिलावर उर्फ गोला पुत्र बलवीर सिंह निवासी मुस्काबाद अमृतसर पंजाब वर्ष 25 वर्ष
3.अक्षय उर्फ रनवीर पुत्र रामप्रकाश निवासी सीधा साहब भक्तो वाला अमृतसर पंजाब उम्र 19 वर्ष
4.मनप्रीत पुत्र अशोक कुमार निवासी डेराबाला गुरदासपुर पंजाब उम्र 20 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
1. एक नाक की नथ मय जंजीर सफेद धातु ,
2. एक अदद हाथी
3. तीन कटोरी छोटी सफेद धातु
4. एक चाबी गुच्छा सफेद धातु
5. एक बालपिन सफेद धातु
6. एक अदद कान की झाली एक जोडा कान का झाला
7. एक मानव रूप तीन चम्मच सफेद धातु
8. तीन कछुआ प्रतीक
9. एक मानव प्रतीक
10. पांच जोडी बिछिया
11. एक शुभलाभ प्रतीक
12. एक नवग्रह प्रतीक
13. एक कलश प्रतीक
14. एक जोडी झुमकी
15. एक पान पत्ता
16. तीन ताबीज
17. 8 पीस साप
18. अंगूठी 9 सफेद धातु
19. तीन नाग सफेद धातु
20. कान की कुण्डल 6 जोडी
21. 21 जोडी बाली सफेद धातु
22. एक सिक्का सफेद धातु
23. पांच जोडी ट्प्स
24. एक पीस बीघी
25. बालपिन 2 जोडी
26. लाकिट दो जोडी
27. एक केलकुलटर
28.दो अदद टाप्स
29.एक चैन पतली पीली धातु
30.एक अदद लाकिट छोटा पीली धातु
31.एक जोडा कान का ट्प्स ,
32.एक मंगल सूत्र काली गुरिया मय लाकेट पीली धातु
33.एक अदद मिनी GLOCK पिस्टल मय 04 अदद कारतूस
34.01 अदद मो0सा0 यूपी 35 Y 8190 पैशन प्रो
35.01 अदद मोबाइल रेडमी कम्पनी
36.4500/- रूपये बरामद लूट के
पंजीकृत अभियोगो का विवरण –
1.मु0अ0सं0 122/2026 धारा 309(6)/ 317(2) बीएनएस थाना अचलगंज उन्नाव
2. मु0अ0सं0 132/2026 धारा 3(5)/126(2)/115(2)/309/317(2) बीएनएस थाना बीघापुर उन्नाव
3. मु0अ0सं0 293/2026 धारा 309(6)/351(3)/317(2) बीएनएस व 7/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी टीम का विवरण –
थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम
थाना बीघापुर पुलिस टीम
थाना अचलगंज पुलिस टीम









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909