सकलडीहा चंदौली सकलडीहा कस्बे के विद्युत विभाग के जेई मनीष कुमार अक्सर ही लोगों की समस्याओं का निदान करते रहते हैं। जिसके क्रम में कस्बे के चौरसिया गली में पिछले कई महीने से मां दुर्गा की मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ था। वही निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना तथा भंडारे का आयोजन किया जाना था।
वही मंदिर निर्माण के पश्चात मंदिर के ठीक ऊपर बिजली विभाग का तार लगा हुआ था जिससे आए दिन अनहोनी घटना की आशंका जाहिर हो रही थी। वही समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र देखकर समस्या के निदान किए जाने की बात कही गई थी।
इसी क्रम में मनीष कुमार ने बताया था कि कस्बे में केबलिंग का कार्य प्रारंभ है जल्द ही समस्या का निदान कर दिया जाएगा। परंतु इसी दौरान केबलिंग का कार्य करने वाला ठेकेदार कार्य को छोड़ कहीं चला गया। जिससे कुछ कार्य अधूरे रह गए। वहीं नवरात्र माह प्रारंभ होने के पश्चात समस्या और भी जटिल होने लगी। जिसको लेकर कई बार कर्मचारी तथा जे ई से चर्चा की गई।
जिसके क्रम में शनिवार को जे ई मनीष कुमार के निर्देशन पर लाइनमैन राजन तथा विपिन कुमार के अथक प्रयास से उक्त तार को घटना स्थल से हटाकर दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया गया। वही इस कार्य को पूर्ण होने से मंदिर परिसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस क्रम में मंदिर निर्माण तथा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य कर रहे लोगों ने मनीष कुमार राजन कुमार तथा विपिन कुमार की तहे दिल से धन्यवाद किया।









Users Today : 20
Users This Year : 15587
Total Users : 28180
Views Today : 22
Total views : 55930