वाराणसी पड़ाव, रामनगर, डोमरी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में “विश्व पर्यटन दिवस” के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं द्वारा रामनगर स्थित किला के सामने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन तथा चित्रों को पोस्टर पर बनाकर प्रदर्शित किया गया तथा आने वाले पर्यटकों को तिलक लगाकर व गुलाब का फूल देकर विश्व पर्यटन दिवस एवं रामनगर के किला के बारे में बताया गया एवं बधाई दी गई। छात्राओं द्वारा रामनगर चौराहे से किला तक रैली निकालकर लोगों को विश्व पर्यटन दिवस के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं ने ” Ramnagar–A Glimpse into Royal and Cultural Heritage” थीम पर पोस्टर बनाया।
महाविद्यालय के डॉ. अरुण कुमार दुबे ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2025 विश्व पर्यटन दिवस का नारा “पर्यटन और सतत परिवर्तन” है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विजन ने भारत के पर्यटन क्षेत्र को सतत परिवर्तन का प्रतीक बनाया है। स्वदेश दर्शन, प्रसाद, और डिजिटल पहलों ने पर्यटन को समावेशी, लचीला, और पर्यावरण–अनुकूल बनाया। 73% भारतीय पर्यटक सतत पर्यटन को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो वैश्विक औसत से अधिक है।
कार्यक्रम समन्वयक सोफिया खानम ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस जो हर साल 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की पहल पर मनाया जाता है, इसे पहली बार 1980 में मनाया गया था। 2025 की थीम “पर्यटन और सतत परिवर्तन” पीएम मोदी के “विकास और विरासत” के एजेंडे को साकार करती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के जरिए भारत न केवल आर्थिक समृद्धि हासिल कर रहा है, बल्कि वैश्विक एकता का संदेश भी दे रहा है।
डॉ.लक्ष्मी ने कहा कि जब हम पर्यटन की बात करते हैं तो हमारे मन में काशी का नाम आता है और इसके साथ ही रामनगर की ऐतिहासिकता भी जुड़ जाती है। रामनगर सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि यह गंगा के उस पार बसी एक ऐसी धरोहर है जो वाराणसी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा को पूरा करती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ.प्रतिमा राय, दीपक गुप्ता, सीमा मिश्रा, वैशाली पाण्डेय, नेहा सिंह, डॉ. सुप्रिया दुबे, मुकेश गुप्ता, शाहिना अंसारी आदि शिक्षक–शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहें।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी









Users Today : 3
Users This Year : 24083
Total Users : 36676
Views Today : 3
Total views : 72086