आवेदक रविकान्त दूबे पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद दूबे निवासी ग्राम सुदनीपुर कलां पो0 हनुमानगंज थाना सरायइनायत जिला प्रयागराज हाल पता विशालपुरी कॉलोनी रमईपट्टी पुलिस लाइन थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 03.10.2025 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23110250154536 प्राप्त हुआ था तथा आवेदक द्वारा बताया गया कि होटल बुकिंग के नाम पर 60685/-रुपया ट्रान्सफर करा लिया गया था ।
फ्राड का पता चलते ही मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 15.05.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 60,685/-रुपया मे से 52,809/-रुपया को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।
साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर
1. उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर।
2. म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266