ट्रेलर की चपेट में आने से दंपति की मौत, बाल बाल बचे बच्चे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अहरौरा, मीरजापुर

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के महुली चौराहे के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सडक हादसे में बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क के किनारे उछलकर गिरने से दो बच्चे बाल-बाल बच गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन बन गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई।

जानकारी के अनुसार लालपुर अधवार थाना अहरौरा से शादी समारोह से पति-पत्नी और दो बच्चे एकही बाइक पर सवार होकर महुली चौराहा सड़क पार करके अपने घर सरिया गांव में जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई है। दो बच्चा बाल बाल बच गए।

बताया जाता है की सरिया गांव थाना अहरौरा निवासी गौतम पुत्र दुखु हरिजन (35) वर्ष, अपनी पत्नी फूला देवी (30) व बेटे गुलशन करीब (10) वर्ष और बेटी ममता करीब (14) वर्ष के साथ लालपुर अधवार थाना अहरौरा से शादी समारोह से बाइक से घर की तरफ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब बाइक महुली चौराहे के पास पहुंची तो सोनभद्र की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में पति-पत्नी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए, जबकि बाइक पर सवार उनके दोनों बच्चे उछलकर सड़क के किनारे गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई, उसी दौरान दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

माता-पिता की मौत होने के बाद सड़क के किनारे बच्चे बैठकर फूट-फूट कर रोने लगे और बेसुध हो गए। यह मंजर देखकर आसपास के लोगों का कलेजा फट गया और मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बच्चों को बिलखता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के पहिए के नीचे से दंपति के शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर भेज दिया गया। परिजन ने पुलिस को दी तहरीर सड़क दुर्घटना होने के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला।

नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचित किया था कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया है और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। ट्रेलर ट्रक को कब्जे में लेकर फिलहाल, चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे में दो बच्चे बाल बाल बच गए हैं।

मृतक के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और बच्चों को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजन के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।