रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में, बनारस रेल इंजन कारखाना “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत स्वच्छता और कूड़ा-मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण पहल की है। यह अभियान, जो प्रतिवर्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य संरक्षा अधिकारी रामजन्म चौबे के निर्देशन में दिनांक 27 सितंबर 2025 को बरेका परिसर में, रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, बरेका कॉलोनी स्थित कर्मचारी क्लब के समीप सुबह 11:00 बजे स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बरेका स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स के द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का मंचन कूड़ा-कचरा न फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।
एक अन्य कार्यक्रम में बरेका राजभाषा विभाग द्वारा बरेका कीर्ति कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक निबंध और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व को समझाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों को रचनात्मक रूप से व्यक्त किया, जिससे स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जागरूकता स्पष्ट रूप से झलकी।
स्वच्छता अभियान 5.0 के प्रथम चरण के अंतर्गत बरेका सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई, जिससे कार्यस्थलों में स्वच्छता, सुव्यवस्था और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिला। यह आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और कार्यात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री रामजन्म चौबे ने कहा, “स्वच्छता अभियान 5.0 – 2025 का यह प्रथम चरण हमारे कार्यस्थलों को न केवल स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। हम सभी को मिलकर स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान देना चाहिए।” बरेका संरक्षा विभाग इस अभियान के तहत आगे भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और कार्यस्थल प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेगा।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी









Users Today : 20
Users This Year : 15587
Total Users : 28180
Views Today : 22
Total views : 55930