आंधी-तूफान से उजड़े परिवारों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री, मृतकों के परिजनों को सौंपे 4-4 लाख के राहत चेक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया चन्दौली

हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान के बाद प्रभावित परिवारों के बीच शनिवार को प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता देखने को मिली, जब संजीव कुमार गोंड स्वयं नौगढ़ और चकिया क्षेत्र के प्रभावित गांवों में पहुंचे।

प्रभारी मंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

13 मई को आए तेज आंधी-तूफान ने चकिया और नौगढ़ क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। शिकारगंज गांव निवासी गुलाब की कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई थी, जबकि करवदिया गांव निवासी प्रभावती देवी पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गई थीं।

वहीं बोदलपुर गांव निवासी रामकेश यादव दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान जिला संयुक्त चिकित्सालय में मृत्यु हो गई थी।

प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पीड़ित परिवारों का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें आवास, राशन, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

प्रभारी मंत्री के साथ कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, काशीनाथ सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने गांव-गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

तूफान में करवदिया गांव की प्रभावती देवी और शिकारगंज गांव निवासी गुलाब का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया था। जिला प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को 1 लाख 20 हजार रुपये का अतिरिक्त गृह अनुदान भी प्रदान किया गया।

इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने ग्राम मझगावां में तूफान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार आशुतोष राय, मोहम्मद आरिफ, बीडीओ विकास सिंह, डॉ. कुंदन गोंड़, आशीष पाठक सहित राजस्व एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —