चन्दौली इलिया
किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने शिकारगंज क्षेत्र के भोका बंधी के गेटों का निरीक्षण किया।
सन् 1954 में इसके गेटों को बनाया गया था।
कार्यकर्ताओं ने अंदर घुस कर देखा।
अंदर कि दीवारें जर्जर हो चुकी हैं।
बंधी के चारों गेट के पटरे खराब हालत में हैं। किसान बिकास मंच के नेता सरोज कुमार ने इस मामले पर कयी बार बंधी डिवीजन के अधिकारियों से बात किया है। बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता का कहना है कि दीवारों की रिपेयरिंग कर दी जाएगी।
इस पर ऐतराज करते हुए सरोज कुमार ने कहा कि बंधी का पानी गेटों को सही करने के लिए बहाया गया है जिससे धान की रोपाई में भारी संकट का सामना करना पड़ेगा। पिछले वर्ष भी आधी अधूरी मरम्मत करायी गई थी जिसका कोई लाभ नहीं मिला बराबर पानी बहता रहा।
गेट नंबर तीन पूरा बंद होता ही नहीं था। धान की कटाई और गेहूं की बुआई मुश्किल हो गयी थी। बहुत बिलंब और नुकसान हुआ।
बंधी डिवीजन को चाहिए कि खुदाई करके नयी जोड़ायी करे और नये चैनल गेट लगाये वर्ना इसी जर्जर गेट की आधी अधूरी मरम्मत करके खाना पूर्ति होगी तो किसान इसके खिलाफ जिलाधिकारी के सम्मुख कलेक्ट्रेट में बंधी डिवीजन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। निरीक्षण में सम्मिलित थे सरोज कुमार यादव सुनील पटेल प्रदीप सिंह, प्रवीण यादव, अरविंद यादव इत्यादि।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276