चन्दौली डीडीयू नगर
भदोही सांसद विनोद बिंद ने ऊर्जा संकट और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे, वे मुगलसराय में अपने वाहन काफिले को छोड़कर बैटरी चालित ई-रिक्शा (टोटो) से अलीनगर क्षेत्र स्थित अपने अस्पताल पहुंचे।
सांसद को मुगलसराय की सड़कों पर टोटो से सफर करते देख राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को ईंधन बचाने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस दौरान सांसद विनोद बिंद ने लोगों से छोटी दूरी के लिए साइकिल, टोटो और अन्य बैटरी चालित वाहनों का अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश में बढ़ते ऊर्जा संकट, पेट्रोल-डीजल की खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों से ईंधन बचाने और वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, हरित ऊर्जा और ईंधन बचत के संदेश को हर नागरिक के जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सांसद विनोद बिंद की इस सादगी और प्रधानमंत्री की सोच को व्यवहार में उतारने की पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता को दिया गया एक सकारात्मक, प्रेरणादायक और व्यावहारिक संदेश बताया है।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276