शिवपुर थाना क्षेत्र के जीवनदीप महाविद्यालय में परीक्षा देने आई बीएड छात्रा की स्कूटी की डिग्गी से मोबाइल चोरी हो गया। भोहर, अमरपट्टी चोलापुर निवासी श्वेता मोदनवाल डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा हैं। सोमवार 11 मई को वह परीक्षा देने आई थीं और मोबाइल, दुपट्टा व हेलमेट स्कूटी की डिग्गी में लॉक करके गई थीं। शाम 4 बजे परीक्षा देकर लौटीं तो डिग्गी का लॉक खुला मिला और मोबाइल गायब था।
छात्रा की तहरीर पर शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉलेज परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की है।
अपील: परीक्षा केंद्र या भीड़भाड़ वाली जगह पर कीमती सामान वाहन में न छोड़ें। मोबाइल चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर ब्लॉक कराएं और 1930 पर शिकायत करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280