राजातालाब, 13 मई
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणाम में केवीएन पब्लिक स्कूल कचहरियां, राजातालाब के दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
कॉमर्स संकाय की छात्रा भूमिका शुक्ला पुत्री ओम प्रकाश शुक्ला ने 500 में से 446 अंक – 89.2 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भूमिका ने अर्थशास्त्र एवं व्यवसाय अध्ययन में सर्वाधिक 94-94 अंक अर्जित कर ए-1 ग्रेड प्राप्त किया। अंग्रेजी में 88, हिंदी में 87 तथा लेखाशास्त्र में 83 अंक प्राप्त हुए।
वहीं छात्र विनीत सिंह पुत्र अजीत कुमार सिंह ने 500 में से 435 अंक – 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विनीत ने व्यवसाय अध्ययन एवं लेखाशास्त्र में 91-91 अंक ए-1 ग्रेड प्राप्त किए। अर्थशास्त्र में 90, शारीरिक शिक्षा में 84 तथा अंग्रेजी में 79 अंक रहे।
वही विज्ञान वर्ग की छात्रा श्रुति तिवारी ने 84% और अक्षरा तिवारी ने 81.4% लाकर विद्यालय समेत किया माता पिता का नाम रौशन
विद्यार्थियों का परिणाम उत्तीर्ण रहा। कार्य अनुभव, स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामान्य अध्ययन में दोनों को ए-1 ग्रेड मिला है।
विद्यालय के डायरेक्टर रामबली सिंह ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का 89.2 प्रतिशत अंक लाना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
भूमिका सिंह आगे दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम ऑनर्स कर सीए तथा विनीत सिंह सीए की तैयारी करना चाहते हैं।









Users Today : 3
Users This Year : 15570
Total Users : 28163
Views Today : 3
Total views : 55911