मिर्जापुर
जनपद में अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कछवां, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यालय के पास घेराबंदी कर मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी ग्राम ढोकरी, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 03 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, एक मोबाइल फोन और नगद रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से सस्ते दामों में अवैध हथियार खरीदकर आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था। वह प्रयागराज से ट्रेन के जरिए कछवां हथियार सप्लाई करने आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
इस संबंध में थाना कछवां में मु0अ0सं0-89/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह (एसओजी/सर्विलांस) और उपनिरीक्षक साहिद यादव की टीम शामिल रही।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280