चोलापुर क्षेत्र के रामपुर पोस्ट कैथूर थाना चोलापुर निवासी 38 वर्षीय रूपनरायन यादव पुत्र मिश्री यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रसाद इंटर कॉलेज से फोरव्हीलर बाहर निकलते समय बाहर खड़े संविदा कर्मी रूपनरायन के सीने पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद स्कूल के सीसीटीवी फुटेज हटाने के लिए उसके वायर तोड़ दिए गए। जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की मांग की, तो वहां मौजूद लोगों से कहासुनी भी हुई।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले को लेकर थाने पर परिजन खड़े है। उनकी मांग है कि उनकी सही जांच हो ताकि उनको न्याय मिल सके।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280