50 साल पुरानी मस्जिद का अवैध हिस्सा हटाया जा रहा , डीडीयू नगर में प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद कार्रवाई शुरू

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर (मुगलसराय) में लगभग 50 साल पुरानी एक मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह कार्रवाई प्रशासन के निर्देश पर की जा रही है। बताया गया है कि मस्जिद का कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग (PWD) और रेलवे की भूमि पर बना है।

गुरुवार को स्थानीय लोग मस्जिद के गुंबद पर चढ़कर अवैध निर्माण हटाते हुए देखे गए। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई जारी रही। प्रशासन की निगरानी में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह हिस्सा हटाया जा रहा है।

 

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम पहले ही दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाकर स्थल को खाली करना होगा। प्रशासन ने दोहराया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मस्जिद कई दशकों पुरानी है। हालांकि, सड़क चौड़ीकरण और भूमि संबंधी जांच के दौरान इसका कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। स्थानीय लोग स्वयं निर्माण हटा रहे हैं ताकि किसी भी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया अभिरक्षा में