हत्या के प्रयास में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुगलसराय में प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली मुगलसराय में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।

घटना बीती रात लगभग 8 बजे से 2 बजे के बीच की है। जीटीआर ब्रिज के पास श्रवण जायसवाल पर 3-4 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में श्रवण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रवण को तत्काल उपचार के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने जांच के बाद पुलिस कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान रवि जायसवाल (23 वर्ष), निवासी शाहकुटी काली मंदिर के पास, मुगलसराय, और निखिल कुमार गुप्ता (20 वर्ष), निवासी महेसुआ नई बाजार, सकलडीहा के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल श्रवण जायसवाल, निखिल की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी कई दिनों से हमले का मौका तलाश रहे थे और घटना वाले दिन मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद (चौकी प्रभारी रेलवे कॉलोनी) और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई