शहाबगंज (चंदौली)
शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द गांव के सामने चकिया-चंदौली मार्ग पर मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल कोमल तिवारी (52 वर्ष) की इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को आशीष कुमार पाठक ने थाना शहाबगंज पर सूचना दी कि उनके रिश्तेदार कोमल तिवारी निवासी गजधरा को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद जिला चिकित्सालय चंदौली से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। इलाज के दौरान 2 मई की सुबह उनकी मौत हो गई। मामले में थाना शहाबगंज पर मुकदमा संख्या 37/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। लगातार दबिश और चेकिंग अभियान के दौरान 6 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का मुख्य आरोपी अमरनाथ यादव तियरा मार्केट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी अमरनाथ यादव ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम को कोमल तिवारी से कहासुनी और मारपीट हुई थी। आरोपी के मुताबिक, उसकी पत्नी को लेकर बार-बार अपशब्द कहे जाने पर वह गुस्से में आ गया और गड़ासे से सिर पर वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि कोमल तिवारी बुरी तरह घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह
उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह
उपनिरीक्षक संतोष सिंह
उपनिरीक्षक राजेंद्र नाथ सिंह
कांस्टेबल अजय पटेल
महिला कांस्टेबल नीतू भारती
शहाबगंज पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503