चंदौली इलिया
क्षेत्र के पालपुर गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय रामकिशुन शर्मा उर्फ चितरू शर्मा पुत्र शिवनाथ शर्मा का शव गांव के उत्तर दिशा स्थित पोखरे के पास नीम के पेड़ से लोहे के तार के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची शहाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, रामकिशुन शर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में एक बेटा गोलू शर्मा है, जो गोवा में मजदूरी करता है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें प्रीति (30 वर्ष) और आरती (22 वर्ष) शामिल हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव और घरेलू विवाद के चलते उन्होंने गुस्से में यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503