जौनपुर की धरती पर जनसेवा का उत्सव, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

जनपद जौनपुर के नईगंज स्थित जिला कार्यालय पर आज का दिन उत्साह, उमंग और जनभावनाओं से सराबोर दिखाई दिया, जब जौनपुर के लोकप्रिय सांसद एवं गरीबों के मसीहा बाबू सिंह कुशवाहा का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाया गया।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर सांसद के प्रति अपना प्रेम, सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान हैदरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत मौर्य उर्फ तेजू ने जिला कार्यालय पहुंचकर सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।

जैसे ही कार्यालय में सांसद के जन्मदिन का कार्यक्रम शुरू हुआ, पूरा वातावरण “बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के चेहरे पर जो उत्साह दिखाई दिया। वह इस बात का प्रमाण था कि बाबू सिंह कुशवाहा केवल एक सांसद नहीं, बल्कि जौनपुर की जनता के दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो सांसद बाबू सिंह कुशवाहा अपनी सादगी, मिलनसार व्यवहार और गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग के प्रति समर्पित सोच के कारण जनता के बीच विशेष पहचान रखते हैं। यही कारण है। कि गांव की गलियों से लेकर शहर की चौपालों तक आज उनके जन्मदिन की चर्चा होती रही।

जनता का कहना है। कि सांसद जी ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके संघर्ष और जनसेवा की भावना ने उन्हें जौनपुर की राजनीति में एक अलग पहचान दिलाई है।

यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन का आयोजन नहीं था, बल्कि यह जौनपुर की जनता के उस अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक था, जो बाबू सिंह कुशवाहा के प्रति लोगों के दिलों में बसता है।

जनता की जुबां पर एक ही नाम बाबू सिंह कुशवाहा
गरीबों की आवाज, जौनपुर का अभिमान

 

रिपोर्ट  –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई