अयोध्या रामनगरी अयोध्या धाम भक्तिरस में डूबने को तैयार है। हसनू कटरा, गन्ना दफ्तर के सामने 4 मई से 10 मई 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
शाम 5 बजे से बजेगी कथा की वीणा
कथा का शुभारंभ प्रतिदिन शाम 5 बजे होगा और रात्रि 9 बजे तक भक्त कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले सकेंगे। प्रसिद्ध कथाव्यास विजय मोहन महाराज अपने मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत की अमृत वर्षा करेंगे।
11 मई को हवन और विशाल भंडारा
आयोजकों ने बताया कि 11 मई, सोमवार को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के यजमान प्रेम कुमार तिवारी, मनीष तिवारी और श्रीमती निर्मला तिवारी हैं।
51 महिलाओं को बांटी गई सिंगार सामग्री
कथा से पहले बृहस्पतिवार को ‘दूर दूरिया पूजन‘ का आयोजन हुआ। इस दौरान 51 महिलाओं को सिंगार सामग्री वितरित की गई और जन कल्याण की कामना के साथ प्रार्थना की गई।

भक्तिमय हुआ माहौल
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है। आयोजन की तैयारियों के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है।
रिपोर्ट – सोनू चौधरी









Users Today : 2
Users This Year : 15569
Total Users : 28162
Views Today : 2
Total views : 55910