दबंगों ने दौड़ा दौड़ा कर पूर्व प्रधान की लाठी डंडों से की पिटाई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

टेढ़ी मोड़ /कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र में दबंगों ने सरेआम पूर्व प्रधान को दौड़ा दौड़ा कर बीच सड़क में लाठी डंडों से पिटाई कर दी,सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पूर्व प्रधान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड नेशनल हाइवे के पुल के नीचे और पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर पूर्व प्रधान की पिटाई की जा रही है,

पुलिस चौकी के नजदीक पूर्व प्रधान पर दिनदहाड़े दौड़ा दौड़कर लाठियों से हमला किए जाने के बाद चौकी पुलिस की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर हमला करने वाले दबंग का हौसला कितना बुलंद है कि पुलिस का तनिक भय नहीं है

वायरल वीडियो में साफ साफ दिखाई पड़ रहा है कि पूर्व प्रधान नरेश सोनकर को कुछ दबंग सड़क कर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडे से पीट रहे है,पिटाई के दौरान पूर्व प्रधान नरेश सड़क पर गिर पड़े लेकिन दबंग उन्हें लाठी डंडे से पीट रहे है।मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और कार्रवाई में जुटी हुई है।इस सम्बन्ध में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है, घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए भेजा गया है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

 

Leave a Comment