घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-19.04.2026 को वादी मुकदमा द्वारा निमन्त्रण से घर जाते समय थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत दलपतपुर रामपुर के पास 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल रोकवाकर मार-पीट की गयी एवं कुछ दूर ले जाकर वादी मुकदमा को मार-पीट कर मोबाइल फोन छीन लिया गया एवं धमकाकर मोबाइल का पिन ले लिया गया था तथा किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी,
जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-128/2026 धारा-309(6)/351(3) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था । विवेचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-309(6) भा0न्या0सं0 को धारा-310(2) भा0न्या0सं0 मे तरमीम किया गया ।
पुलिस की कार्यवाही-
पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-128/26 धारा-310(2)/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. अतुल भारतीया उर्फ सुधांशु भारतीया पुत्र विजय बहादुर भारतीया निवासी ग्राम हिरामनपुर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज
2. मोहित भारतीया पुत्र राम कैलाश निवासी हिरामनपुर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज 3. सरवन उर्फ विजय कुमार भारतीया पुत्र रामजी भारतीया निवासी ग्राम चकिया साथर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को एस0ओ0जी0/ सर्विलांस सेल गंगानगर व थाना फूलपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा
दिनांक-03.05.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत परासिनपुर स्थित नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में लूट के 02 मोबाइल फोन व 1700/- रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल वाहन सं0-यू0पी0 70 एचएच 3175 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक-19.04.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत दलपतपुर रामपुर के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोककर उन्हे मार-पीट कर उनका मोबाइल फोन व उसका पिन जबरदस्ती ले लिया गया था
मोबाइल फोन व पिन का उपयोग करके अलग-अलग दिनांकों पर वस्तुओं को खरीदा गया था एवं दूसरे को पेमेंण्ट कर कैश पैसा भी लिया गया था, जिससे हम लोगों द्वारा अपनी मौज मस्ती व शौक पूरी की जाती थी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. अतुल भारतीया उर्फ सुधांशु भारतीया पुत्र विजय बहादुर भारतीया निवासी ग्राम हिरामनपुर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष ।
2. मोहित भारतीया पुत्र राम कैलाश निवासी हिरामनपुर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
3. सरवन उर्फ विजय कुमार भारतीया पुत्र रामजी भारतीया निवासी ग्राम चकिया साथर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-128/26 धारा-310(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(3) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त अतुल भारतीया उर्फ सुधांशु भारतीया उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-286/2024 धारा-115(2)/131/190/191(2)/351(2) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-128/26 धारा-310(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(3) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बारमदगी का विवरण-
* लूट का 02 मोबाइल ।
* लूट का 1700/- रूपये ।
* घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल टी0वी0एस0 स्पोर्ट वाहन सं0-यू0पी0 70 एचएच 3175।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 शेषनाथ पाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. व0उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 संतोष कुमार राय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उ0नि0 दिनेश सिंह यादव, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. हे0का0 रविन्द्र यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
9. हे0का0 रामइकबाल, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
10. हे0का0 अनुग्रह वर्मा, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
11. हे0का0 अँगद गिरी, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
12. का0 विशाल कुवर, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
13. का0 समीर प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
14. का0 पीयूष पंकज चौहान, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
15. का0 सौरभ यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
16. का0 संदीप पाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
17. का0 संजय यादव, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
18. का0 अविनाशचन्द्र, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
19. रि0का0 संदीप कुमार, थाना फुलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
20. रि0का0 शौर्य कुमार, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।











Users Today : 23
Users This Year : 13194
Total Users : 25787
Views Today : 109
Total views : 51191