चंदौली सकलडीहा
सकलडीहा तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
वही जिलाधिकारी ने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने को कहा। डीएम ने लेखपालों द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाने पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

इसके लिए ‘स्काट मेमो’ जैसी नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। वही आवास को लेकर धरहरा गांव की विधवा मैमून ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के साथ संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित हुई थी। जहां प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने बताया की 10 वर्ष पूर्व उनके पति को आवास मिला था और पहली किस्त भी जारी हुई थी।
जहां कुछ दिनों बाद पति के निधन के बाद से उन्हें दूसरी किस्त नहीं मिली है, जिससे वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इसी क्रम में सकलडीहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ द्वारा भी बिजली पोल को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ को बुलाकर निस्तारण का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई. के. राय, उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, तहसीलदार अनुराग सिंह, बीईओ अवधेश राय, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276