सकलडीहा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सम्पूर्ण समाधान दिवस के समाप्त होने के बाद सीधे कोतवाली पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेक्स और कार्यालय के रखरखाव, साफ सफाई और शस्त्रों का अवलोकन किया। नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्य प्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान उन्होने पुलिस की वर्दी की गरिमा को बनाये रखने और निर्देशों का अक्षरश पालन करने केा बताया। करीब दो घंटे चले निरीक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल तहसील से सीधे कोतवाली आक्समिक निरीक्षण के लिये पहुंच गये। थाना कार्यालय, शस्त्रागार, बंदी गृह और मैस का बारीकी से जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यप्रणाली हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय के अभिलेखों (रजिस्टरों) के रख-रखाव की स्थिति देखी।
उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके करने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाई जाए। महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उसे और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।
साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के साथ विनम्र व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आधुनिक पुलिसिंग के दौर में सीसीटीएनएस और अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स पर कार्य करने का अभ्यास करने को बताया। अंत में 112 पर मिलने वाली सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचने का निर्देशित किया।
इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,गगन सिंह, कोतवाल भूपेन्द्र










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276