वाराणसी
वाराणसी में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से आसमान में बादल छा सकते हैं और अगले दो दिनों के भीतर आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच, एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के आसार जताए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और आने वाले सप्ताह में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मई माह में लू के दिनों की संख्या सामान्य रह सकती है, जबकि भीषण गर्मी की संभावना कम है।
हालांकि, बीच-बीच में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे कभी धूप तो कभी बादल और बारिश का दौर बना रह सकता है।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276