आज़मीन हज से दस हज़ार रुपया अतिरिक्त किराया वसूल करने की सरकारी फैसले पर कांग्रेस नेता ‘ मुशीर इक़बाल’ ने सख्त एहतेराज किया है।
उन्होनें आरोप लगाया कि हज कमेटी आफ इण्डिया की तरफ से जारी सर्कुलर मे आजमीन से हवाई किराया वृध्दि के नाम पर दस हज़ार रुपया अतिरिक्त वसूल किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुशीर इक़बाल ने कहाकि हज कमेटी ने 28अप्रैल 2026को सर्कुलर जारी कर कहा कि हर हाजी को दस हज़ार रुपया और जमा करने होगे। ये पैसा 15मई 2026तक देना है।
अल्पसंख्यक कार्य मन्त्री ने बताया मिडिल ईस्ट संकट की वजह से एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ने के कारण है।
कांग्रेस नेता मुशीर इक़बाल ने कहाकि जब यह किराया पहले तय था तो आखिरी वक्त मे क्यो बढ़ाया गया। यह हाजियो का शोषण किया जा रहा है।
उन्होने कहाकि कई जायरीन सऊदी पहुंच चुके है। लाखो जमा करने के बाद अचानक बोझ डालना गलत है।
उन्होने अल्पसंख्यक कार्य मन्त्री किरेन रिजिजू से मांग किया है तत्काल दस हज़ार अतिरिक्त पैसे पर रोक लगाये और जिन हाजियो से वसूला गया है उनको वापस करें।
रिपोर्ट – फारुख जाफरी









Users Today : 40
Users This Year : 23736
Total Users : 36329
Views Today : 133
Total views : 71399