चन्दौली चकिया
गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की लंबी भीड़ ने हालात को बेकाबू कर दिया। एजेंसी के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया और ग्राहकों को पीछे के रास्ते गली में खड़ा कर गैस वितरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि एजेंसी द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें पहले टोकन लेने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है, और उसके बाद गैस सिलेंडर लेने के लिए अलग से लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। इस दोहरी प्रक्रिया से खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए लोग काफी परेशान दिखे।
तेज गर्मी के बीच घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर उपभोक्ताओं का हाल बेहाल हो गया। वहीं आरोप यह भी है कि एजेंसी संचालक खिड़की बंद कर अंदर आराम कर रहे हैं, जबकि बाहर लोग बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
वहीं घण्टों इंतजार के बाद दोपहर 11:48 बजे ही एजेंसी एजेंटों द्वारा बताया जा रहा है कि गैस खत्म हो गई है 2 दिन बाद आइए, जबकि 10 दिन पूर्व में बुकिंग किये गए उपभोक्ताओं को एजेंसी द्वारा फोन करके बुलाया गया था,
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अव्यवस्था पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुचारू बनाया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 74
Users This Year : 23865
Total Users : 36458
Views Today : 198
Total views : 71695