ससुराल वालों द्वारा जहर देकर पिता को मारने का पुत्र ने लगाए आरोप आरोप लगाते हुए सैकड़ो ग्रामीणों ने शव रखकर थाने का घंटों किया घेराव,काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष के साथ पहुँचे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा(चंदौली)

थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा (कल्याणपुर) निवासी महेंद्र राम की मौत के मामले में सैकड़ो ग्रामीणों ने शव को लेकर गुरूवार की पूर्वाह्न थाने पहुँचे और उसके शव को थाने पर रखकर घंटो घेराव किया जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रबल माँग कर रहे थे।

बताते चले कि कल्याणपुर ग्राम सभा के मिश्रपुरा गाँव निवासी महेंद्र राम बुधवार की सुबह गाँव के बाहर खेत में शौच करने के लिए गया। जहाँ मौजूद दो नक़ाब पोशों ने उन्हें जबरन पकड़ कर उसके शरीर में इंजेक्शन लगा दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित अपने घर पहुँचा और घटना की जानकारी अपने पुत्र अनिल कुमार को दी ।

अनिल कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल की सुबह पिताजी घर पहुँचे और उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी जिसके बाद उन्होंने आप बीती सुनाई जिसके बाद हम लोग अपने पिता को स्थानीय थाना लेकर पहुँचे और इसकी शिकायत मौखिक रूप से दी और उसने पिता को लेकर नगर स्थित नवीन प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय चंदौली को रेफर कर दिया जहाँ उनका इलाज चला और तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें घर लाया गया लेकिन रात 2 बजे अचानक पुनः तबीयत ज़्यादा बिगड़ गई।

जिसके बाद फिर चंदौली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान सुबह उनकी मृत्यु हो गई तत्पश्चात शव को लेकर थाने पहुँचे और गाँव के लोग भी पहुँचकर तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने का घंटो घेराव कर दिया ।

कमलेश कुमार ने बताया कि मेरी शादी मई 2025 में अलीनगर थाना क्षेत्र के झांसी गाँव निवासी कमलेश की बेटी फुला देवी से हुई जिसके बाद मेरी बाद एक माह अपने मायके चली गई और मुझ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया जिसके बाद कई बार सुलह की भी कोशिश हुई लेकिन वह नहीं मानी लेकिन इसी माह 27 तारीख दोनों पक्ष बैठ कर एक दूसरे को शादी दिए समान को वापस कर शादी खत्म करने का फैसला हुआ।

लेकिन अगले दिन 28 तारीख को ही पाँच नकाबपोश लोगों ने मेरे पिताजी को जेठमलपुर मोड़ पर जान से मारने की धमकी दी जिसमें मेरे पिता ने मेरे ससुर को पहचान लिया था। बुधवार की सुबह जब पिताजी घर आए तो उन्होने बताया कि तुम्हारी पत्नी का मामा कमलेश एक अन्य दोनों ने पकड़कर जबरन मेरी कमर में सुई लगाये हैं और तुम्हें भी जान से मारने की धमकी दी हैं।

इस सम्बंध में स्थानीय थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा पुलिस लाइन मिर्जापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया तत्पश्चात सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश —