चंदौली सैदपुर मार्ग निर्माण अवरोध बने आशियाने जमींदोज, विकास की राह में आई तेजी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

​चंदौली/ सकलडीहा

चंदौली से सैदपुर तक प्रस्तावित महत्वपूर्ण सड़क परियोजना, जो लंबे समय से भूमि अधिग्रहण और स्थानीय अवरोधों के कारण धीमी गति से चल रही थी, अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। शासन के सख्त रुख और प्रशासनिक कार्यवाही के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है।विकास की राह में बाधा बन रहे पक्के निर्माणों को हटाकर मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।​

फगुईया में चला बुलडोजर लाखों का निवेश जमींदोज निर्माण कार्य में सबसे बड़ा गतिरोध फगुईया ग्राम सभा में देखने को मिल रहा था। यहां सड़क के दायरे में आ रहे दर्जनों पक्के मकान निर्माण कार्य में सबसे बड़ी बाधा बने हुए थे।

ग्रामीणों के कड़े विरोध के चलते काम लंबे समय से ठप्प पड़ा था।हालांकि, शासन द्वारा उक्त मकानों को ध्वस्त करने का अंतिम निर्देश जारी होते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की लागत से निर्मित मकानों को जमींदोज कर दिया गया।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अब निर्माण कार्य के लिए रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। ​खड़ेहरा में वार्ता से निकली राह उधर खड़ेहरा ग्राम सभा में भी निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की ओर से कुछ अवरोध उत्पन्न किए गए थे, जिसके कारण काम प्रभावित हो रहा था।

हालांकि, अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रशासनिक सूझबूझ से अवरोधों को हटाकर वहां भी निर्माण कार्य को गति दे दी गई है।स्थानीय प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​क्षेत्रवासियों के लिए उम्मीद की किरण चंदौली से सैदपुर तक का यह सड़क मार्ग क्षेत्र की जीवन रेखा माना जा रहा है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलेगी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए अब किसी भी प्रकार के अनावश्यक अवरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा फिलहाल निर्माण एजेंसियों के काम मैं पूरी तेजी ला दी है जिसे जल्द ही मार्ग के छोरी कारण का सपना साकार होता दिख रहा है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा पुलिस लाइन मिर्जापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया तत्पश्चात सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश —