“घमहापुर में मनीष सिंह की हत्या”परिजनों से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उधोग व्यापार मंडल शिव कुमार गुप्ता और व्यापार मंडल के पदाधिकारी*

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

“इस मुद्दे पर डीसीपी गोमती जोन लेडी सिंघम नीतू कादयान से भी व्यापारियों द्वारा किया गया मुलाकात”

लेडी सिंघम का कहना है कि”यहां कोई जाती धर्म नहीं अपराधी है तो उसके लिए सजा है।कानून सबके लिए बना है।। कानून से खिलवाड़ करने वाले को कत्तई बक्शा नहीं जायेगा।।

‘गोमती जोन डीसीपी लेडी सिंघम के दबंग प्रवृति से खौफ खाते हैं अपराधी और उनके कुशल नेतृत्व का परिणाम”शांति व्यवस्था है कायम”जिस कारण माहौल गर्म ग़मगीन होकर भी डीसीपी गोमती जोन के कुशल नेतृत्व और सूझ बूझ से शांति व्यवस्था कायम है और अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है बाकि तलाश जारी हैं।

गोमती जोन डीसीपी नीतू कादयान के कुशल नेतृत्व के कारण व्यापारी लोगों का भी कहना है कि हमारी गोमती जोन में डीसीपी नीतू कादयान जैसी ईमानदार न्याय प्रिय ऑफिसर के रहते न्याय जरूर मिलेगा।। क्यूंकि उनकी न्याय की कहानी वरुणा जोन में भी विख्यात है

‘डीसीपी ने व्यापारियों को दिया आश्वासन”कि अपराधी कितना भी शातिर हो उन्हें सलाखों के पीछे जरूर पहुंचाया जाएगा।।

*वाराणसी (बड़ागाँव):* जनपद के बड़ागाँव ब्लॉक, थाना फूलपुर अंतर्गत घमहापुर(भरथरा)ग्राम सभा में चार दिन पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा व्यापारी मनीष सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल व्याप्त है।घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उधोग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश शिव कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, महिला जिलाध्यक्ष राधिका तिवारी,

प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत जायसवाल,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि,मोरेला व्यापार मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव,जिला महामंत्री बृजमोहन केसरी और व्यापारी नेता अमित सिंह रितेश सिंह, साथ में महिला पत्रकार विजय लक्ष्मी तिवारी, सतीश प्रजापति तत्काल घमहापुर गाँव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बँधाया।

शिव कुमार गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी व्यापार मंडल परिवार के साथ खड़ा है।सांत्वना देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में व्यापारी भाई मौजूद थे। व्यापारियों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

फूलपुर भरथरा घमहापुर निवासी मनीष सिंह की हत्या दुखद है हम सब व्यापारी इसका घोर निंदा करते हैं प्रमुख मांगे
1 दोषियों पर रासुका NSA के तहत कार्रवाई हो जिससे कि कल की डेट में किसी व्यापारी भाई के साथ ऐसी घटना न होने पाए,
2 परिवार वालों को दो करोड़ रूपया और मनीष की पत्नी को सरकारी नौकरी और दो बीघा जमीन दिया जाए
3 तीनों बच्चों का शिक्षा मुफ्त दी जाए
4 आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए
5 अगर प्रशासन की यह मांग नहीं मांनती है तो हम व्यापारी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे,गाँव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा पुलिस लाइन मिर्जापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया तत्पश्चात सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश —