मीरजापुर।
29 अप्रैल 2026 को 3956 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु द्वारा 1 जुलाई 2015 से लगातार प्रतिदिन किये जा रहे
पौध रोपण के 3956वें दिन के क्रम में अपने जन्म दिन एवं पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान की 12वीं सालगिरह के अवसर पर शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर के परिसर में कागजी नींबू के पौध का रोपण विद्यालय के शिक्षकगण, परिचारक गण व छात्र, छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य ग्रीन गुरु ने किया। साथ ही अंशिका प्लांटेरियर के दिनकर गुप्ता ने अपने बेटी के जन्म दिन पर 22अप्रैल को एक स्वर्ण चंपा का पौध सप्रेम भेट किया था,
जिसका रोपण भी किया गया। पौध रोपण के समय विद्यालय के शिक्षक गण गुप्तेश सिंह, घन श्याम, कड़े कान्त दुबे, डॉ.आदित्य जायसवाल, अशोक कुमार, उमेश कुमार सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राम अनुज व प्रीतेश श्रीवास्तव तथा परिचारक गण राम चन्द्र सिंह, महेश कुमार सोनकर, अनिल जैसल व अनुराग, अलख, अभिषेक, विक्की, सनोज, प्रियांशु, राज, रंजीत, साहिल नामक छात्र व अनन्या,प्रतिज्ञा व अन्नू नामक छात्राएं साथ में थी।
इस अवसर पर ब्रांड अम्बेस्डर मीरजापुर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु ने बतलाया कि 29 अप्रैल 2014 को अपने जन्मदिन के अवसर पर एलोवेरा के पौध का रोपण आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पार्क बरौधा कचार मीरजापुर में कर के पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान की शुरुआत किया था, जिसका बारह वर्ष पूरा हो गया।











Users Today : 120
Users This Year : 23911
Total Users : 36504
Views Today : 275
Total views : 71772