चन्दौली चकिया
आदर्श जनता इंटर कालेज चतुरीपुर चन्दौली मे यु पी बोर्ड परीक्षा 2026 मे विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | बोर्ड परीक्षा 2026 में इंटर में प्रथम स्थान खुशी कुमारी ने प्राप्त किया वहीं रोहित कुमार द्वितीय तथा कु मनीषा तृतीय स्थान पर रही। हाईस्कूल की परीक्षा मे विजय लक्ष्मी ने प्रथम स्थान, अंकिता ने द्वितीय तो बलवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कालेज मूसाखांड के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन मे कहा कि इस विद्यालय का अतीत काफी गौरवशाली रहा है।यह विद्यालय बहुतेरे प्रतिभाओं की जन्मस्थली है। यहां की मिट्टी में अपूर्व उर्वरा शक्ति है। विद्यालय वर्तमान में अतिसक्रिय प्रबंधन और ऊर्जावान शिक्षकों के हाथ में है। ऐसी स्थिति में और भी बेहतर परिणाम आने की प्रबल संभावना है।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को विशिष्ट अतिथि मोहम्मद हबीब पूर्व प्रधान जफराबाद , ज़ोनल अध्यक्ष अपनादल भगवान दास प्रजापति ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिम्मत वहादुर सिंह ने किया | कार्यक्रम में विद्यालय का परिचय और अतिथियों का स्वागत करते हुए आदर्श जनता इंटर कालेज चतुरीपुर के प्रबंधक सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय की पहचान पूरे क्षेत्र में अद्वितीय रही है और हम सभी इसको प्रदेश स्तर तक का विद्यालय बनाने के लिए संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी आदर्श जनता इंटर कालेज चतुरीपुर राजेश सतेंद्र सिंह, अरुण जगरनाथ अनिता नेता,रविंद्र ,रामरुदल बृजेश दीपकविनोद सूर्यकान्त ओम प्रकाश गोविन्द, ताराचंद रौशन मनोहर उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य अजय कुमार भारती ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार (शारीरिक शिक्षक) द्वारा किया गया।











Users Today : 5
Users This Year : 17446
Total Users : 30039
Views Today : 12
Total views : 59530