मिर्जामुराद।
मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को रखौना बस स्टैंड के पास से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिखा पढ़ी के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 23 अप्रैल की रात दवा लेकर बाजार से घर जा रहे मेंहदीगंज सैदा निवासी वृद्ध लक्ष्मण पटेल को गांव के ही कुछ लोग रास्ते में रोकर गाली-गलौज देने के बाद सिर पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया था।

वृद्ध के परिजनों द्वारा गम्भीर हालत में वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।वृद्ध के पुत्र सुरेन्द्र की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों के तलाश में लगी थी की सोमवार की दोपहर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेंहदीगंज गांव (मिर्जामुराद) निवासी श्यामदुलार यादव उर्फ कल्लू यादव को रखौना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर फावड़ा बरामद कर लिया।
गिरफ्तार श्यामदुलार को पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद मंगलवार को जेल भेज दी।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल व एसआई अविनाश कुमार सिंह रहे।











Users Today : 58
Users This Year : 12576
Total Users : 25169
Views Today : 167
Total views : 49827