लोहता/वाराणसी
थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में आज सुबह एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का शव गांव के बाहर सुनसान इलाके में पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल महिला के पास से एक आधारकार्ड भी मिला है।
शव की पहचान परवीन बानो(40) निवासी नई सड़क के रूप में हुई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने 2 शादियां की थी और वर्तमान में शायद बजरडीहा क्षेत्र में रह रही थी
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
जल्द मामले का खुलासा करने के प्रयास में जुटी पुलिस











Users Today : 5
Users This Year : 17446
Total Users : 30039
Views Today : 12
Total views : 59530