नव दिवसीय श्री राम कथा के प्रथम निशा पर काशी से पधारीं कथावाचिका ने लोगों को कराया रसपान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

राम से बड़ा उनका नाम है। राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही रहेगा। उक्त बातें क्षेत्र के खरौझा हिनौती स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पहली निशा पर काशी से पधारीं मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने कहीं।

राम के नाम की महत्ता समझाते हुए मानस मयूरी ने कहा कि राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी।बल्कि दिन-प्रतिदिन महिमा बढ़ती जाएगा। उन्होंने कहा कि राम की महिमा अपरंपार है। राम खुद कह गए राम से बड़ा राम का नाम। जो बात स्वयं राम कह गए वो बात कैसे गलत हो सकती है।दरअसल, जीवन का आधार ही राम का नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है।

राम नाम सबसे बड़ा मंत्र हैं।राम नाम की महिमा तो ये है की सदाशिव भोले शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। इसी नाम का वो हर प्रहर जाप करते रहते हैं। संसार चल ही राम नाम से रहा है। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है वह राम नाम में समाहित है।उन्होंने कहा कि भगवान शिव व पार्वती की सुनाई कथा भगवान शिव व पार्वती का मूल स्वरूप श्रद्धा व विश्वास है।

इस दौरान राजन सिंह, पताली सिंह, त्रिवेणी द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह,पप्पू पांडेय, राहुल दुबे, प्रियंका सिंह,गीता सिंह, रूद्रप्रिया सिंह,मीरा सिंह, जमुना देवी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई