मसोई में गूंजा रामकथा का संदेश: तीसरे दिन धर्म, समाजसेवा और गौशाला निर्माण का लिया गया संकल्प

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैदूपुर

हनुमान मंदिर प्रांगण में मानस परिवार सेवा समिति द्वारा पिछले 14 वर्षों से आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव प्रसंग का भावपूर्ण श्रवण किया।

कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने भगवान श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए धर्म का गूढ़ अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ या किसी मजहब तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जीवन में धारण करने योग्य कर्तव्य, नैतिकता और सदाचार का मार्ग है। धर्म मनुष्य को सही दिशा देने वाला जीवन मूल्य है।

उन्होंने बताया कि रामकथा का श्रवण व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति, मानसिक संतुलन और सामाजिक जागरूकता प्रदान करता है। कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम के जयकारों में डूबे नजर आए।

इस अवसर पर मानस परिवार सेवा समिति और कथा व्यास के माध्यम से क्षेत्र में गौशालाओं के निर्माण एवं गौवंश के चारे की व्यवस्था करने का संकल्प भी लिया गया। इस निर्णय को सामाजिक सेवा और गौसंरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मानस परिवार सेवा समिति के कार्यकर्ता, अरुण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बीकेश सिंह, अरुण गुप्ता, विनायक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहाबगंज थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू और अन्य पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई