वाराणसी प्रधानमंत्री के आगामी काशी दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व नगर निगम परिवर्तन दल ने लगातार भ्रमण कर दुकानदारों को सख्त हिदायतें दीं। नगर निगम की टीम ने साफ निर्देश दिया कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान न रखे। अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा भी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों को बार-बार समझाया कि दुकान के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें बता दें कि VIP का आगमन मैदागिन से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग होकर होगा।
इस मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यातायात बाधित न हो और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए यह कदम उठाए गए हैं।









Users Today : 4
Users This Year : 24084
Total Users : 36677
Views Today : 4
Total views : 72087