वाराणसी/चिरईगांव ग्राम सभा बराईं में तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। लेखपाल अंकित श्रीवास्तव ने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर किसान फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराया। तेज धूप के बावजूद उन्होंने हर किसान से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें रजिस्ट्री के महत्व के बारे में समझाया और मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई।
इस पहल से न सिर्फ किसानों का समय बचा, बल्कि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर से भी राहत मिली। अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि किसान फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और अन्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। इसलिए हर पात्र किसान का पंजीकरण कराना बेहद जरूरी है।

ग्रामवासियों ने लेखपाल की इस मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भी घर-घर जाकर सेवा देना वास्तव में प्रशंसनीय है। यह पहल प्रशासन की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है।











Users Today : 14
Users This Year : 24094
Total Users : 36687
Views Today : 33
Total views : 72116