गाजीपुर, 24 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई कमियां सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि गोदाम में स्थापित फायर होज रील ड्रम कार्यशील अवस्था में नहीं है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर लापरवाही है। इसके अलावा परिसर में लगी पानी की टंकी में भी रिसाव (लीकेज) पाया गया। जिलाधिकारी ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर होज रील ड्रम को तत्काल ठीक कराया जाए तथा पानी की टंकी की मरम्मत या नव-निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ रखी जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
रीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 24
Users This Year : 24104
Total Users : 36697
Views Today : 79
Total views : 72162