चन्दौली सकलडीहा
श्री राज नारायण सिंह जय हिंद इंटर कालेज सलेमपुर सकलडीहा की छात्रा संध्या कुमारी पुत्री अनिल राय ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90.16 अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने छात्रा का मुंह मीठा कराकर बधाई दिया। छात्रा के इस उपलब्धि पर अभिभावक व विद्यालय परिवार काफी गर्व महसूस कर रहे है।
प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने कहा कि सफलता के लिए मन लगाकर पढ़ने की जरूरत है।सफलता पाने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए सबको मेहनत करने की जरूरत है। आज का मेहनत आपके भविष्य में खुशी लाने का काम करेगा। सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे कोई भी चुरा नहीं सकता है। इस धन को पाने के लिए कठिन परिश्रम व मेहनत करने की जरूरत है।
विद्यालय की छात्रा संध्या कुमारी ने 90.16% अंक पाकर विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया है। इसके लिए विद्यालय परिवार छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इससे विद्यालय के सभी छात्रों को सीख लेने की जरूरत है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 46
Users This Year : 24126
Total Users : 36719
Views Today : 130
Total views : 72213