चंदौली चहनियां,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवड़ी में 25 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान लाने वाले ग्राम पंचायत सेवड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के होनहार छात्र नितेश कुमार राय को प्रधान प्रशासक आसुतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया । बच्चो ने ताली बजाकर स्वागत किया ।
सेवड़ी के रहने वाले नितेश कुमार राय पुत्र सरजू राय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र है । बीते 13 अगस्त 26 को चन्दौली के झांसी में जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था । जिसमे यहां के होनहार छात्र नितेश ने क्षेत्र,गांव और विद्यालय का नाम रौशन कर 25 किलो ग्राम भार में कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
इस उपलब्धि पर छात्र नितेश राय को विद्यालय में एक समारोह में बच्चो और अभिभावकों के समक्ष प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह ने शील्ड और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया । कहा कि बच्चे को सम्भलने का यही एक उम्र होती है ।
विद्यालय और परिवार के संस्कार ने नितेश को जनपद में प्रथम स्थान दिलाने वाले विद्यालय के अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ । जो छात्र को इस लायक बनाया । छात्र को जहां भी मेरी जरूरत होगी तन मन धन से साथ दूंगा । जो भी छात्र इस विद्यालय का नाम जनपद में रौशन करेगा उसे सम्मानित किया जायेगा ।
इस दौरान प्रधानाध्यापक बंसलाल,अध्यापक प्रकाश पांडे, सुशील कुमार श्रीवास्तव,डॉ जगजीवन राम, नईम अहमद, अध्यापिका कमर जहां,सविंदर यादव,राकेश कुमार गौतम,अरुण कुमार यादव इत्यादि लोगो उपस्थित रहे ।








Users Today : 53
Users This Year : 24133
Total Users : 36726
Views Today : 161
Total views : 72244