वाराणसी न्यूज :-
खबर मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से है जहां पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारीया जोरो से चल रही है। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान शिव प्रसाद गुप्त मंडली जिला चिकित्सालय कबीर चौराहा में प्रदेश सरकार द्वारा 500 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना को लागू किया है।
जिसके लिए कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी को सोपा गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉo बृजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री व अन्य अफसर के दौरे को लेकर सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हमारे मंडली चिकित्सालय में दूर दराज से ज्यादातर लोग इलाज करवाने को आते हैं
जिसमें बलिया मऊ जौनपुर मिर्जापुर गाजीपुर, इत्यादि आस पास के जिले जुड़े हुए हैं।
जिसको देखते हुए सरकार द्वारा मंडली जिला चिकित्सालय को सुपर स्पेशलिटी 500 बेड वाले अत्याधुनिक चिकित्सालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है। बढ़ती गर्मी के हिट वेब को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में कोल्ड रूम बनाया गया है। इसमें मरीज की सुविधा के लिए आइस पैक, ओ आर एस घोल, वर्तमान जरूरी दवाइयो की उपलब्धता को बनाए रखना सुनिश्चित किया गया है।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव









Users Today : 3
Users This Year : 24083
Total Users : 36676
Views Today : 3
Total views : 72086