दिनांक 23.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी के साथ मा० प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, वीवीआईपी मार्ग एवं संबंधित व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधा से जुड़े समस्त बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुए प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंच क्षेत्र, बैठक व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट क्षेत्र तथा संवेदनशील स्थलों का परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व केवल महिला पुलिस कर्मियों के हाथों में रहेगा, जो अपनी दक्षता, सजगता एवं अनुशासित कार्यप्रणाली के साथ सुरक्षा प्रबंधन का प्रभावी निर्वहन करेंगी।
कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित करने, प्रत्येक व्यक्ति की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों, अतिथियों एवं अन्य आगंतुकों हेतु पृथक पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए अलग पार्किंग जोन, स्पष्ट साइन बोर्ड एवं दिशा सूचक संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए।

वीवीआईपी मार्ग का बीएलडब्लू से चौकाघाट तक निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान, यातायात प्रबंधन एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां संजीव कुमार शर्मा सहित सम्बन्धित थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।











Users Today : 60
Users This Year : 17373
Total Users : 29966
Views Today : 151
Total views : 59431