केबीपीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान सघन तलाशी अभियान 0 स्मार्ट वॉच और मोबाइल मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई: प्राचार्य

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा संचालित सेमेस्टर परीक्षाओं के क्रम में गुरुवार को के.बी. पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष के भीतर स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूर्णतः वर्जित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी परीक्षार्थी के पास ऐसी कोई सामग्री पाई जाती है, तो उसे ‘अनुचित साधन का प्रयोग’ माना जाएगा और संबंधित छात्र के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य ने बताया कि प्रथम पाली स्नातक छठे सेमेस्टर की भूगोल विषय की परीक्षा में कुल 152 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 150 उपस्थित रहे और 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली सांध्यकालीन स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान में 11 और मनोविज्ञान चौथे सेमेस्टर में 19 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस पाली में सभी पंजीकृत छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए और उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।

इस अवसर पर आंतरिक सचल दल के सदस्य डॉ. करनैल सिंह, डॉ. नेहा पटेल, डॉ. के.एम. दुबे एवं डॉ. सुभाष पांडेय सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मा० प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी केवल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा संभाली जाएगी, जो अपनी दक्षता, सतर्कता एवं अनुशासित कार्यशैली के साथ सुरक्षा प्रबंधन का दायित्व निर्वहन करेंगी ।