मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने हीट वेव तैयारियों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को सतर्कता व समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर छांव और प्याऊ, स्कूल समय में बदलाव, पीक हीट आवर में बाहरी गतिविधियों पर रोक, निर्बाध बिजली व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
फैक्ट्रियों में श्रमिकों के लिए कार्य समय परिवर्तन व सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अनुपस्थित सहायक श्रमायुक्त पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया तथा सभी विभागों से 24 अप्रैल तक कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा गया।











Users Today : 44
Users This Year : 17357
Total Users : 29950
Views Today : 112
Total views : 59392