1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी के साथ आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, वीवीआईपी मार्ग एवं संबंधित व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
2. कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व केवल महिला पुलिस कर्मियों के हाथों में रहेगा, जो अपनी दक्षता, सजगता एवं अनुशासित कार्यप्रणाली के साथ सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन करेंगी।
3. कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण करते हुए प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंच क्षेत्र, बैठक व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थलों का परीक्षण किया गया ।
4. कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित करने के निर्देश दिए गए ।
5. प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
6. संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए ।
7. कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अधिकारियों, अतिथियों एवं अन्य आगंतुकों हेतु पृथक-पृथक पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया ।
8. विभिन्न श्रेणी के वाहनों हेतु अलग-अलग पार्किंग जोन निर्धारित कर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
9. पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट एवं बड़े साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो ।
10. दिशा सूचक संकेतक मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर पर्याप्त संख्या में लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
11. प्रत्येक ड्यूटी कर्मी को उसके ड्यूटी स्थल, जिम्मेदारियों एवं पार्किंग व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
12. वायरलेस संचार व्यवस्था को सतत सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
13. वीवीआईपी मार्ग का बीएलडब्लू से चौकाघाट तक स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण किया गया ।
14. मार्ग पर यातायात प्रवाह, संवेदनशील चौराहों, सड़क की स्थिति एवं वैकल्पिक मार्गों की समीक्षा की गई ।
15. वीवीआईपी रूट पर मजबूत एवं प्रभावी बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
16. भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।
17. यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु पूर्व निर्धारित डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू करने हेतु निर्देशित किया गया ।
18. चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त यातायात पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
19. आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों एवं यातायात व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
20. कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया।
दिनांक 23.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी के साथ मा० प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, वीवीआईपी मार्ग एवं संबंधित व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधा से जुड़े समस्त बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुए प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंच क्षेत्र, बैठक व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट क्षेत्र तथा संवेदनशील स्थलों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व केवल महिला पुलिस कर्मियों के हाथों में रहेगा,
जो अपनी दक्षता, सजगता एवं अनुशासित कार्यप्रणाली के साथ सुरक्षा प्रबंधन का प्रभावी निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित करने, प्रत्येक व्यक्ति की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों, अतिथियों एवं अन्य आगंतुकों हेतु पृथक पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए अलग पार्किंग जोन, स्पष्ट साइन बोर्ड एवं दिशा सूचक संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए। वीवीआईपी मार्ग का बीएलडब्लू से चौकाघाट तक निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान, यातायात प्रबंधन एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां संजीव कुमार शर्मा सहित सम्बन्धित थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।









Users Today : 26
Users This Year : 12224
Total Users : 24817
Views Today : 117
Total views : 49040