जिलाधिकारी घनशयाम मीना द्वारा दिनांक 25 ,26 व 27 अप्रैल 2026 को जनपद में प्रस्तावित यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 को सकुशल शातिं पूर्ण पारदर्शी शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश की उपस्थिति में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोतीनगर व जनता शिक्षा निकेतन रौकरना परीक्षा केंद्र में पहुंच सीसीटीवी कैमरा, कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम पेयजल प्रकाश डबल लॉक सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि होम गार्ड परीक्षा को सकुशल शातिं पूर्ण पारदर्शी शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराई जाए

किसी भी स्तर पर परीक्षा के सम्बंध में लापरवाही न हो यह विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट विद्यालय के स्टाफ गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।









Users Today : 128
Users This Year : 24070
Total Users : 36663
Views Today : 250
Total views : 72066